बलात्कारी को दी गई मौत की सजा

औरैया- बलात्कारी को दी गई मौत की सजा।

8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या के दोषी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने सुनाया मौत की सजा।

जब तक उसकी मौत न हो जाय तब तक लटकाया जाय फांसी के फंदे पर- जज

पुरुषों की उत्पत्ति ही महिलाओं से होती है, दोषी का कृत्य पशुओं से भी ज्यादा निंदनीय-जज

लड़कियां यदि खुले में नहीं घूम सकतीं तो फिर उनके लिए कौन सा स्थान- जज

भारतीय संस्कृति में स्त्री धर्म की मूल है, स्त्री के साथ ऐसा अपराध किसी भी धर्म व संस्कृति में मान्य नहीं- जज

भारतीय संस्कृति में बालिकाओं को नई शक्ति के सृजन की शसक्त नारी बताया गया है, लेकिन इस अपराधी उसका बचपन में ही जीवन खत्म कर दिया-जज

थाना अयाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.03.2023 को 08 वर्षीय गुड़िया (काल्पनिक नाम) के साथ बलात्कार व निर्मम हत्या के दोषी गौतम सिंह दौहरे को माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गयी फाँसी की सजा

ADG जोन कानपुर ने सजा कराने वाली टीम को दिया २५०००/- का पारितोषिक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks