
सांसद निधि से होगा वर्षों से जर्जर सड़क का निर्माण
एटा, । शहर के लोकमनदास तिराहा से पटियाली गेट चौराहा तक वर्षों से जर्जर पड़ी मार्ग निर्माण सांसद निधि से कराया जाएगा। इस कार्य सहित अन्य दो सड़क के टुकड़ों का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
नगर पालिका की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लोकमनदास तिराहा से पटियाली गेट चौराहा तक वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इसके कारण मार्ग पर गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय वाशिंदों को गर्मी एवं बारिश में सड़क संबंधी अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की इस समस्या को देखते हुए सांसद राजवीर सिंह ने अपनी निधि से मार्ग निर्माण कराने के लिए 16.50 लाख रुपये स्वीकृत किए है। इसके साथ ही मार्ग का सीमेंटेड निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के साथ हुए अनुबंध के अनुसार लोकमनदास तिराहा से पटियाली गेट चौराहा तक मार्ग का निर्माण दो माह के अंदर पूर्ण किया जाना है।
इसके अलावा ठंडी सड़क पर शाहरुख किराना स्टोर से राज किराना स्टोर तक सड़क का निर्माण होगा। इसी प्रकार ठंडी सड़क पर कुशवाह लेडीज लेटर्स से राहुल मिषठान भंडार तक सीमेंटेंड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों सड़कों का निर्माण भी सांसद निधि से स्वीकृत हुआ है। जिनका बजट 31.11 लाख के बजट है।