दहेज न देने पर विवाहिता की करंट लगाकर हत्या

दहेज न देने पर विवाहिता की करंट लगाकर हत्या

एटा,अलीगंज, । दहेज न देने पर विवाहिता की करंट लगाकर हत्या कर दी और गला दबाने का भी आरोप है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। शव को देख मायकेवालों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली अलीगंज के गांव नगला भज्ज निवासी शिवम की शादी दो साल पहले स्वाति (21) पुत्री लालाराम निवासी खतनपुर थाना नवाबगंज जिला फर्रूखाबाद के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में नकदी, अंगूठी की मांग करते थे।

आरोप है कि इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। बहन शालू का आरोप है कि मंगलवार को ससुरालीजनों ने मिलकर बहन स्वाति की करंट लगाकर हत्या कर दी और गला भी दबाया है। जानकारी पर वह घरवालों के साथ पहुंची। जानकारी पर एसएचओ प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति, सास-ससुर, देवर के विरुद्ध तहरीर दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks