पत्नी को अस्पताल में छोड़ा लौटकर आया तो नहीं मिली

पत्नी को अस्पताल में छोड़ा लौटकर आया तो नहीं मिली

एटा, । भाई के कपड़े देने के बहाने पति को अस्पताल से भिजवा दिया। लौटकर आया तो पत्नी नहीं मिली। काफी देर तक पति ने पत्नी को तलाश किया। उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
कोतवाली नगर पहुंचे थाना सकीट के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को पत्नी व बेटे को साथ लेकर मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए थे। इसी दौरान पत्नी ने पति से कहा कि वह उसके भाई के कपड़े घर पर दे आएं। इतना कहने के बाद वह कपड़े देने चला गया। पति लौटकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। पत्नी और बेटा गायब थे। मेडिकल कॉलेज में पति ने तलाश किया। दोनों का पता नहीं चल सका। रिश्तेदारी में भी तलाश भी किया। मंगलवार को पति कोतवाली नगर पहुंचा और मामले में तहरीर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks