
नहर में नहाते समय श्यामवीर व प्रताप नहर में डूब गए
एटा- भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा छोटी नहर में बह गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाश कराया। पता नहीं चल सका है। घटना के बाद खुशी का माहौल दुख में बदल गया है।
कसबा मिरहची निवासी खेतपाल पुत्र संतोष नागर की 27 जून बारात जानी थी। बारात आंवलखेड़ा जानी थी। बारात में संतोष के भाई नरेश का साला प्रताप उर्फ भोलू (26) पुत्र पीतांबर निवासी नगला टीना जनपद आगरा में रहते थे वह भी भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आएं थे। सोमवार शाम को भात पहनाने के लिये प्रताप मिरहची आए थे। मंगलवार को घर बारात जाने की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रताप भांजे के पड़ोसी श्यामवीर पुत्र सूरजपाल, महावीर पुत्र महेंद्र के साथ गर्मी के चलते दोपहर तीन बजे हजारा नहर के पास छोटी पक्की नहर में नहाने गए थे।
नहर में नहाते समय श्यामवीर व प्रताप नहर में डूब गए। महावीर ने श्यामवीर को नहर से निकाल लिया। प्रताप नहर में बह गया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। थाना मिरहची, मारहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। देर शाम तक नहर में डूबे प्रताप का पता नहीं चल सका।
मातम के बीच पांच लोग ही ले गए बारात घटना के बाद शादी में रंग में भंग पड़ा गया। देर शाम बारात तो गई। बारात में दूल्हा सहित केवल पांच ही बारात गए है। इससे पहले बारात में जाने को लेकर रिश्तेदार में भी आएं थे। घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
घरवाले लगा रहे नहर में डुबाने का आरोप मौके पर पहुंची रोती हुई महिलाओं ने आरोप लगाएं है। जिन दो पड़ोसियों के साथ प्रताप गया था उन्हीं पर नहर में डुबाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले दूल्हा के घरवालों का पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने बारात नहीं ले जाने की धमकी दी थी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।