
एटा,अलीगंज, । कसबा के व्यापारी को पकड़ने एवं अमानवीय तरीके से उनकी पिटाई, लूट करने के मामले में मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम अलीगंज पहुंच गई। तत्कालीन थाना प्रभारी, तत्कालीन चौकी प्रभारी सहित नौ लोगों के बयान दर्ज किए गए है। मामले से संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए है। जिस स्थान से व्यापारी को पकड़ा गया उस घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है।
नगर के मोहल्ला राधाकिशन निवासी डा. योगेश चन्द्र जैन अनेकांत फार्मा के स्वामी हैं। जैन मुनि के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश के थाना टीकमगढ पुलिस ने अमानवीय तरीके से 10 नवंबर 2020 पकड़कर ले गई थी और जेल में बंद कर दिया था। डा. योगेश जैन ने पुलिस उत्पीड़न की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की थी और बताया था कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बहाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मध्य प्रदेश पुलिस फैक्ट्री पर आई और वहां से पांच लाख रूपए लूटे थे सामान भी तोड़ दिया था। घरवालों को बिना सूचना दिए गिरफ्तार कर ले गए थे। टीकमगढ पुलिस ने हथकड़ी, हाथ में जंजीर बांधकर बाजार में घुमाया था। भोजन भी नहीं दिया था। वहां की पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी अलीगंज से न दिखाकर अपने ही थानाक्षेत्र से दिखाई थी। मानवाधिकार आयोग के हनन का आरोप लगाकर शिकायत की थी साथ ही थाना अलीगंज में पीड़ित के पुत्र ईशान जैन ने पिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें भी फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है। इन्हीं सारे आरोपों की जांच को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से आईपीएस पाटिल केतन सहित तीन सदस्यीय टीम पहुंची और शिकायतकर्ता योगेश जैन के बयान दर्ज किए और गिरफतारी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। कई घंटों तक टीम अलीगंज में रही।
घी का दीपक जलाने से कैसे जाएंगा कोरोना, रखी थी बात पीड़ित के अनुसार सोशल मीडिया पर बताया गया था कि घी का दीपक जलाने से कोरोना चला जाएंगा। इसे लेकर उन्होने टिप्पणी की थी और सवाल भी उठाएं थे। इसे लेकर उनके खिलाफ शिकायत की गई थी और जिसमें गिरफ्तारी नहीं है उस धारा में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
तत्कालीन थानाप्रभारी, चौकीइंचार्ज के भी दर्ज किए बयान
अलीगंज। कोतवाली अलीगंज के तत्कालीन, वर्तमान में थानाप्रभारी टप्पल पंकज मिश्रा, तत्कालीन चौकी इंचार्ज संजय सिंह को भी बयान के लिए बुलाया गया। दोनों के बयान दर्ज किए गए। चौकी इंचार्ज वर्तमान में कोतवाली नगर में तैनात है।