राजनीतिक दलों के महागठबंधन के महामोर्चे का होगा घोषणा2जुलाई को

*2 जुलाई 2023 को पत्रकार/मीडिया संगठनों, समाजसेवी संगठनों एवं सनातन राष्ट्र भारत के संविधान के रक्षार्थ हेतु कार्य करने वाली राजनीतिक दलों के महागठबंधन के महामोर्चे का होगा घोषणा*—एके बिंदुसार संस्थापक भारतीय मीडिया फाउंडेशन।

नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2 जुलाई 2023 को भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से कई पत्रकार एवं मीडिया तथा सामाजिक संगठनों एवं सनातन राष्ट्र भारत के संविधान के रक्षार्थ हेतु कार्य करने वाले राजनीतिक दलों को मिलाकर महामोर्चे का गठन किया जाएगा और उसके नामों की घोषणा की जाएगी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन, भारतीय मतदाता महासभा , भारतीय सामाजिक क्रांति दल सहित कई संगठनों का महागठबंधन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस महागठबंधन का मुख्य उद्देश सनातन राष्ट्र भारत के संविधान और सनातन संस्कृति के रक्षार्थ हेतु किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाना एवं मीडिया पालिका तथा मीडिया कल्याण बोर्ड, पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा अधिनियम आदि कई मुद्दे यह शुरू से पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का संकल्प रहा है इसके साथ साथ जाति के नाम पर धर्म एवं पंथ के नाम पर भारत को टुकड़ों में बांटने वाले लोगों का पर्दाफाश भी करना है।
उन्होंने समस्त पत्रकार संगठनों सामाजिक संगठनों एवं सनातन राष्ट्र भारत के संविधान में अपनी पूर्ण आस्था रखने वाले विश्वास करने वाले अपने समान विचारधारा के लोगों को महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks