कलश विसर्जन करके लौटते श्रद्धालुओं पर हमला, छेड़छाड़

कलश विसर्जन करके लौटते श्रद्धालुओं पर हमला, छेड़छाड़

एटा,जैथरा । कलश विसर्जन कर लौटते समय श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। तमंचा, कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आई परिवार की युवती के साथ छेड़खानी की। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ था। सभी लोग मिलकर कादरचौक कासगंज में कलश विसर्जन करने गए थे।
विसर्जन करके लौटते समय गांव पिपहरा के पास पहुंचे। आरोप है कि वहीं आरोपियों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक लगा दी। भाई ने बाइक हटाने को कहा। आरोपी अर्जुन यादव ने तमंचा तान दिया। भागने का प्रयास किया। आरोपी किताब यादव, अवधेश, अनिल, अरविंद आदि ने कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से भाई पर हमला कर दिया। बहन बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks