आयुष्मान कार्ड बनाते समय आशाओं के साथ बदसलूकी


आयुष्मान कार्ड बनाते समय आशाओं के साथ बदसलूकी के
उत्तर प्रदेश आशा बहू संघ जनपद शाखा आगरा की जिलाध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में नरी पुरा में आशाओं के साथ बैठक हुई। 24 तारीख को आयुष्मान कार्ड बनाते समय सराय रसूलपुर किदवई नगर के दबंग व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करते हुए, पुलिस बुलाकर पिंकी, शीतल, सलमा बानो आशाओं को टॉर्चर एवं अपमानित किया गया। थाना शाहगंज की पुलिस चौकी खेरिया मोड़ पर शाम की देर रात तक बिठा कर रखा। इस घटना को लेकर सभी आशाओं ने आयुष्मान कार्ड ना बनाने का निर्णय लिया है क्योंकि विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का सहयोग नहीं रहा । आगे इस तरह की कोई घटना घटित होती है तो जिलेभर की आशाएं सड़कों पर उतरने का काम करेंगी, इस दौरान किसी भी आशा के साथ कोई घटना घटित होती है तो विभाग जिम्मेदार होगा। इस मौके पर श्रीमती कंचन ,श्रीमती तृप्ति, श्रीमती चेतना, श्रीमती प्रभा, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती पप्पी, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती प्रीति, श्रीमती नीरज श्रीमती पूनम ,श्रीमती सीमा, श्रीमती संजू, श्रीमती प्रीति, श्रीमती यास्मीन, श्रीमती रूबेदा, श्रीमती फिरदोस, आशाएं मुख्य

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks