बच्चे ही हमारे समाज का भविष्य हैं:-अतिबल सिंह

बच्चे ही हमारे समाज का भविष्य हैं:-अतिबल सिंह
एटा,
अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) की आवश्यक बैठक जिला पंचायत परिसर में स्थित राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला कार्यालय पर देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई । आलोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिबल सिंह राजपूत प्रथम बार जनपद एटा में आने पर लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ एवं राष्ट्रीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं, साल उड़ाकर, प्रतीक चिन्ह देकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।इस अबसर पर अतिबल सिंह राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे आने वाले बच्चे ही हमारे समाज का भविष्य है। समाज मैं समय-समय पर प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान होता रहे, तो बच्चों का मनोबल बढ़ता रहेगा, यही बच्चे आगे बढ़कर कोई डॉक्टर, कोई पीसीएस अधिकारी, कोई आईएएस अधिकारी ,कोई इंजीनियर बनेगा। अभी-अभी आलोक के द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 51 -51 हजार रुपए प्रतिभाशाली बच्चों को दिए गए तथा प्रतीक चिन्ह तथा बैग और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हमारा लक्ष्य है कि भारत के सभी प्रदेशों में तथा प्रदेशों के सभी जिलों में समय-समय पर प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान होता रहना चाहिए, छात्र-छात्राएं ही हमारी समाज की कुंजी है। राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि समाज में युवाओं को भागीदारी निभानी चाहिए, युवाओं के कंधों पर ही समाज का भविष्य है हमारे सरकारी कर्मचारी अधिकारी जो इस संस्था के पदाधिकारी हैं उन्हें समाज के हर व्यक्ति की समय-समय पर मदद करते रहना चाहिए। देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि हम सबको संगठित होकर समाज को एकता का संदेश देना चाहिए, तभी समाज में नवीन जागृति आ सकती है। इस अवसर पर सुनहरी लाल वर्मा पूर्व अनुदेशक,अरुण प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट, मनोहर सिंह पूर्व सैनिक, सी0पी0सिंह, मौरन सिंह, देवेन्द्र राजपूत शिक्षक आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks