
मैच देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत
एटा
अलीगंज, । मैच देखने गए युवक को वाहन ने रौंद दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
कोतवाली अलीगंज के कांशीराम कालोनी निवासी बृजमोहन उर्फ कल्लू (45) पुत्र रामखिलाड़ी शुक्रवार रात को कोल्ड स्टोरेज के पास चल रहे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट देखने गए थे। रास्ते में वाहन ने बृजमोहन को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। अलीगंज प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई है। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।