पूर्व विधायक के भतीजों के घर से गुरुवार रात लाखों की चोरी

पूर्व विधायक के भतीजों के घर से गुरुवार रात लाखों की चोरी

एटा,राजा का रामपुर, । पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान के भतीजों के घर से गुरुवार रात लाखों की चोरी हो गई। कमरे में घुसकर चोर लाखों के जेवरात, नकदी ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर राजा का रामपुर पुलिस के अलावा सीओ अलीगंज, स्पेशल टीमें पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पड़ोस के गांव बुधूपुरा में भी चोर पुलिसकर्मी के घर से लाखों का माल साफ कर ले गए।

थाना राजा का रामपुर के गांव लुहारी खेड़ा निवासी सचिन प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार रात को परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोर घर के पीछे से चढ़कर अंदर घुस आए। कमरों में घुसकर अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि घर से चोर मां राजवाला का एक गले का हार, टीका, अंगूठी, कुंडल, 50 चांदी के सिक्के, पांच हजार नकद, चांदी के बर्तन, भाभी अंजू सिंह के तीन गले के हार, 10 अंगूठी, मंगलसूत्र, पत्नी संगीता के दो गले के हार, दो चूड़ी, तीन अंगूठी, एक चेन, मंगलसूत्र, सोने की पायल, दुकान से संबंधित ढ़ाई लाख रुपये, रिवाल्वर के 20 कारतूस, रायफल के 20 कारतूस चोरी हो गए। इसके बाद तहेरे भाई देवेन्द्र पाल सिंह के मकान के ताले तोड़कर सोने की अंगूठी, चांदी के छह सिक्के, 20 हजार रुपये, चोरी कर ले गए। जानकारी पर सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर, राजा का रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव माया चक में लाखों के जेवरात, नकदी चोरी

जैथरा। चोरों ने जैथरा क्षेत्र के गांव माया चक में भी घर को निशाना बनाया। घर में घुसकर चोर लाखों के जेवरात, नकदी चुरा ले गए। थाना जैथरा क गांव माया चक निवासी प्रियंका पत्नी सुनील कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि 22 जून की रात को चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। घर में घुसकर चोर एक तोले के सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, एलईडी और घर का अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई। मौके पर एसएचओ जैथरा फूलचन्द्र, एसआई विपिन भाटी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks