ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें

ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें

एटा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने जिले में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने विद्युत विभाग अधिकारियों को जनपद में निर्वाध आपूर्ति करने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में डीएम ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के लिए शासन के निर्देशों सख्ती से अनुपालन करें। ऐसे स्थल जहां अधिभारित के कारण अत्यधिक ट्रिपिंग होती है उनको

चिन्हित कर कार्ययोजना बनाकर क्षमतावृद्धि का कार्य किया जाए। डीएम ने कहा कि विद्युत विभाग से सटडाउन लेने एवं कितने समय से सटडाउन लिया जाएगा, उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कराई जाए। कहीं पर लोकल फॉल्ट हुई है तो उसे समय से ठीक कराना विभाग की जिम्मेदारी है। बिजली की शिकायतों के लिए पावर कॉपरेशन के टोलफ्री नम्बर 1912 पर जनता से दर्ज शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। यदि कहीं पर रिपेयर वर्क या अन्य किसी कारणों से शटडाउन लेने की आवश्यकता है। उसका समय से व्यापक प्रचार प्रसार करें। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, समस्त अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं सहायक अभियन्ता भंडार आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks