एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची शराब व 20 क्वार्टर देशी शराब , 200 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- थाना जैथरा
दिनांक 23.07.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान कुरावली मार्ग 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0स0 342/2020 धारा 60 आ0अधि0, 188, 270 भादवि, 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- विवेक पुत्र राजेश निवासी हाजीपुर थाना जैथरा एटा।
बरामदगी
1- 20 लीटर अवैध देशी शराब।
2- थाना अवागढ़
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एटा आगरा रोड़ से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर मु0अ0स0- 202/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-मोनू उर्फ प्रियंक शर्मा पुत्र रमेशचंद्र निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी
1- 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद ।
3- थाना मिरहची
थाना मिरहची पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान नगला भगत से 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0स0 122/2020 धारा 60(2), 60 आ0अधि0 व 188, 269, 270 भादवि 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- आकाश पुत्र बुद्धपाल निवासी नगला भगत थाना मिरहची एटा।
बरामदगी
1- 15 लीटर अवैध देशी शराब, 200 लीटर लहन, शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद।
