एटा।हरे पेड़ काटने का विरोध करने पर वन-विभाग टीम के साथ अभद्रता व मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के साथ रास्ते में आक्रामक हो अभद्रता तथा कार्य सरकार में बाधा डालने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 305/2020 धारा 332, 353, 504, 188, 269, 270 भादंवि, 4/10 भा.वन अधि. व 3 महामारी अधि.* में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना:- दिनांक 23.07.2020 को वादी श्री शेरपाल सिंह फोरेस्ट सेक्शन आफीसर जलेसर रेंज द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 22.07.2020 को अनुराग सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला धनी के बाग में आम के हरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो कटान कर रहे कुछ लोग भाग गए पर मौके पर मिले समीम, नसीम पुत्रगण शकूर खां द्वारा वन विभाग की टीम पर हमलावर होते हुए गाली-गलौज और कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न की गई है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 305/2020 धारा 332, 353, 504, 188, 269, 270 भादंवि, 4/10 भा.वन अधि. व 3 महामारी अधि. पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 23.07.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा सूचना पर ग्राम नगला धनी में अनुराग सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गोलनगर थाना जलेसर एटा के आम के बाग से हरे पेड़ों का कटान कर रहे तीन अभियुक्तों समीम, नसीम तथा रतन सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को थाना जलेसर ले जाते समय रास्ते में कस्बा क्षेत्र में आरोपी एकजुट हो पुलिस हिरासत से छूटने का प्रयास करने लगे, जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक बल-प्रयोग व समझा बुझाकर आरोपियों को थाना हाजा पर ले जाया गया। रास्ते में पुलिस टीम पर आक्रामक हो आरोपियों द्वारा की गई अभद्रता तथा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में *थाना जलेसर पर मुअसं- 306/2020 धारा 147, 148, 323, 307, 332, 353, 336, 188, 269, 270 भादंवि, 7 सीएलए एक्ट व 3 महामारी अधि* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता:-
1- समीम पुत्र सकूर खां निवासी अग्रयान थाना जलेसर एटा
2- नसीम पुत्र सकूर खां निवासी अग्रयान थाना जलेसर एटा
3- रतन सिंह पुत्र नबल सिंह निवासी रम्पुरा थाना जलेसर एटा
बरामदगी:-
1- कुल्हाड़ी
2- आरी
3- ट्रेक्टर ट्राली
4- पेड़ काटने में प्रयुक्त अन्य औजार
