SDO की देख रेख में कटियाधारक धडल्ले से कर रहे विधुत चोरी-रिपोर्ट,पवन कुमार

SDO की देख रेख में कटियाधारक धडल्ले से कर रहे विधुत चोरी*

*अधिकारियों एवं जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण विद्युत वितरण व्यवस्था हुई राम भरोसे*

*शोसल डिस्टेंस का नहीं हो रहा है पालन,मन माने तरीके से बढ़ाए जाते हैं बिजली बिल फरियादी काटते रहते हैं कार्यालय के चक्कर नहीं होती है सुनवाई*

*कोंच* वर्तमान समय में कोरोना संकट और भीषण गर्मी दोनों के बीच पिस रहे आम आदमी की सहनशीलता धीरे धीरे जवाब देने लगी है l विद्युत विभाग के लिए हाथी के दांत खाने के कुछ दिखाने के कुछ वाली कहावत सही होती नजर आई l आज मीडिया की टीम विद्युत विभाग उपखंड कोंच पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर अजीब लगा l वहां पर न तो कार्यालय का नाम लिखा और नहीं कोई उपखंड या बिजली विभाग होने का बोर्ड? बाहर से पता ही नहीं लगा सकते है कि विद्युत आपूर्ति कार्यालय है या कुछ और?? सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ती हुई नजर आई जहां लोगों को कोरोना और संक्रमण की जानकारी देने वाला कोई नहीं था और शायद विभाग और उसके कर्मचारियों की जिम्मेदारी तो बिल्कुल ही न हो l KNLS के व्यूरो चीफ पवन कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आवश्यकता होने पर फ़ोन भी नहीं उठाते हैं फिर चाहे तार टूटे या फॉल्ट हो जाए या फिर कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए किन्तु फोन नहीं उठता है l कार्यालय के अंदर दलालों का जमावाड़ा बराबर लगा रहता है या यूं कहें कि कमियां छुपाने के लिए दलाल बंधे हुए है l इस संबंध में जब उपखंड अधिकारी गौरव कुमार से बात की गई तो उन्होने बताया कि अधिक लोड होने से विद्युत सप्लाई में परेशानी आ रही है जिससे बार बार कटौती करनी पड़ रही है किन्तु बढ़े लोड को कम करने वाली समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं गया l कार्यालय के नाम के संबंध में बताया कि काम चल रहा है और बहुत जल्द पूरा हो जाएगा l जबकि असल बात तो यह है कि कार्यालय के नामकरण को लेकर मीडिया ने कई बार चेताया किन्तु विभाग कुंभकरण की नींद से जागे तब कुछ हो पाए l कई गांवो में 250 से 300 रुपये लेकर मीटर तो लगाए गए किन्तु कनेक्शन के नाम पर मात्र खानापूर्ति हुई जिस बारे में उन्होने बताया कि कार्यवाही चल रही है l फिलहाल कुछ समय पूर्व आए नवउपखंड प्रभारी विद्युत विभाग कोंच की चरमराई विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है बल्कि और अधिक खराब हो गई है l

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks