उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हैं क्या यूपी में पुलिस और गुंडे मिले हुए हैं–? :- सैय्यद मुनीर अकबर

उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हैं क्या यूपी में पुलिस और गुंडे मिले हुए हैं–? :- सैय्यद मुनीर अकबर
शहर कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के पुर्व अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि ऐसा लगता है कि कानपुर के संजीत यादव के अपहरणकर्ताओं के साथ पुलिस की मिलीभगत का नतीजा है पहले ३० लाख फिरौती दिलाई और आज अपहरण के ३१ दिन बाद संजीत यादव की हत्या की खबर आईं। यूपी में कानून व्यवस्था दम तोड चुकी है घर हो, सड़क हो, आफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या। पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए जैसा उसकी बहन ने कहा।
क्या बीजेपी इसी रामराज्य की बात करती थी इसी तरह रामराज्य लाएंगे । पुरे प्रदेश में चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है रोज कहीं ना कहीं हत्याएं लूट बलात्कार और सरकार सिर्फ खामोश!—क्या यूपी में पुलिस और गुंडे मिले हुए हैं-? ७० वर्षों में एसी घटना यूपी में देखने को नहीं आईं।
सैय्यद मुनीर अकबर ने आगे कहा कि सरकार संजीत यादव के परिवार को मुआवजा दें और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दें मुआवजे का भुगतान तुरन्त कानपुर पुलिस की तनख्वाह से वसूल करें!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks