*जनता से रखें मधुर व्यवहार, अपराधियों से बरतें सख्ती: एसएसपी*
*थाना जैथरा में बैठक कर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के कसे पेच*
*एक घण्टे तक पढ़ाया अनुशासन का पाठ*

*एटा:* सभी पुलिसकर्मी जनता के साथ मधुर व्यवहार करें। थाने पहुंचने वाले प्रत्येक पीड़ित की फरियाद सुनकर उसका न्यायसंगत निस्तारण करें। पीड़ित को न्याय और अपराधी को दण्ड दें। किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न न किया जाए।
ये निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने जैथरा थाना परिसर में आयोजित बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य का पालन करें। थानों में जिनकी ड्यूटी है, वह जनता के बीच ऐसा व्यवहार बनाएं, जिससे लोग आपको याद करें। जो भी पुलिस के पास आता है, वह अपनी समस्या का समाधान के लिए आता है। हर पीड़ित की बात सुनें और उसका निराकरण करें। गम्भीर मामलों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।
एसएसपी ने लगभग एक घण्टे तक पुलिसकर्मियों के पेच कसे। एक-एक कर सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक के बाद एसएसपी श्री सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया।