
लौकी की लौंज, छैना मिठाई खाने से फूड प्वाइजनिंग होने से 100 लोगों बीमार हुए
एटा,ब्लॉक जैथरा के गांव पुरसारी में शादी समारोह में लौकी की लौंज, छैना मिठाई खाने से फूड प्वाइजनिंग होने से 100 लोगों बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने से परेशान लोगों को रात में ही पटियाली, धुमरी में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। मंगलवार को सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पीएचसी जैथरा, एमएमयू यूनिट टीम ने 60-70 लोगों को उपचार दिया।
गांव पुरसारी के महावीर के पुत्र हरिगोविंद की बारात गांव में दूसरे छोर पर रहने वाले रामभजन की बेटी कंचन से हो रही थी। एक ही गांव के वर-वधू पक्ष के 110 लोगों ने बारात में दावत खाई। दावत खाते ही थोड़ी देर बाद लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते घरात-बारात में शामिल अधिकांश लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे।
रात में ही कुछ बच्चे, लोगों को पटियाली तथा धुमरी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया, फिर भी बीमारों की स्थिति और बिगड़ने लगी। मंगलवार को गांव में बीमारी फैलने की सूचना जैथरा एमओआईसी डॉ. राहुल चतुर्वेदी को दी गई। सूचना मिलते ही पीएचसी जैथरा के एमओआईसी डॉ. राहुल चतुर्वेदी स्वास्थ्य टीम सहित गांव में पहुंच गए। इसके अलावा एमएमयू यूनिट ने बीमारों को उपचार दिया। एमएमयू यूनिट के डॉ. केके यादव, फार्मासिस्ट ललित कुमार, एलटी रोहित कुमार, स्टाफ नर्स अनिल कुमार, पायलट संदेश कुमार ने बीमार लोगों को ड्रिप लगाकर उपचार देना शुरू कर दिया।
पीएचसी जैथरा की स्वास्थ्य टीम में डॉ. राहुल चतुर्वेदी, डॉ. राहुल यादव, डॉ. हसमुददीन ने पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से मरीजों को उपचार दिया गया। दोनों टीमों ने दिनभर में 60 से 70 उल्टी-दस्त के शिकार लोगों को उपचार किया।
यह लोग हुए बीमार
पीएचसी जैथरा एमओआईसी डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि शादी समारोह में आये लगभग 62 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए है। जिनको उनकी टीम ने गांव में आकर उपचार दिया है। बीमार लोगों में चंचल, संजय, कन्हैया, श्यामवीर, रामप्रकाश, अजय प्रकाश, रामगोपाल सिंह, ऋषिपाल, जयप्रकाश, दिव्यांशु, किशोर कुमार, छत्रपाल सिंह, विकास, रजनीश, सोहन कुमार, भीकम सिंह, राजीव, राजवीर सिंह, सोनम, रामशंकर, विनीत, गुलाब सिंह, मोहित, दिनेश, रामबहोरन, कोमल, संजय प्रकाश, आदित्य, अम्बरीश, आशीष, यशपाल सिंह, मोहित, शैलेष, आरजू, गोविंद, विमल कुमार, मनीश, संदीप, ममता, यश, श्यामवीर, जयप्रकाश, मोहित, गोपाल सिंह, विजय सिंह, माधुरी, प्रेमपाल, रामबहादुर, शंकर सिंह, भूरे, राकेश, छत्रपाल, लखन, राघव, गौतम, शिवकुमार, नारायण सिंह, दीपू, देवेन्द्र, आलोक बीमार हुए। जिनको उपचार दिया गया है। गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है।
शादी समारोह में लोगों के बीमार पड़ने से मचा हड़कंप
पुरसारी में आयोजित कंचन-हरगोविंद के शादी समारोह में आए लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। शादी समारोह में लगे वर-वधू पक्ष के लोगों सबकुछ भूलकर बीमार पड़े लोगों की देखरेख में जुट गए। रातभर बीमार लोगों की देखरेख में लोग जुटे रहे। फूड प्वाइजनिंग होने से उल्टी-दस्त होने से परेशान लोग रातभर खेतों में दौड़ लगाते रहे।
पूरे गांव में बीमारों की चारपाईयां पड़ी नजर आईं
एटा, को गांव पुरसारी में चारों तरफ बीमार लोगों की चारपाई पड़ी नजर आ रही थी। पेड़ो के नीचे पड़ी चारपाई पर लेटे बीमारों को स्वास्थ्य विभाग, एमएमयू यूनिट ने उपचार दिया।
गांव में शादी थी। एक बजे तक खाना चला। बारात के लिए जो खाना बना उससे ही बाराती-घराती बीमार पड़े। खाना खाने के बाद लोग सो गये। सुबह चार-पांच बजे से पेट में दर्द के साथ उल्टी-दस्त शुरू हो गए। उनके बेटे की हालत इतनी खराब हो गई कि वह तीन-चार दस्त करने के बाद गिर पड़ा। उसे डाक्टर के यहां रात में ही ले गए।
यशपाल सिंह, पुरसारी, जैथरा
बारात के लिए जाने क्या खाना खिलाया। सभी बाराती बीमार पड़ गए। रात में ही कई लोगों को ले जाना पड़ा। सुबह आठ बजे पहुंची डाक्टरों की टीम ने अच्छा उपचार दिया, जिस कारण लोगों की हालत ठीक हुई है।
छत्रपाल सिंह, पुरसारी, जैथरा (एटा)