
फेसबुक अकाउंट बनाकर युवक दे रहा धमकी, रिपोर्ट
एटा,अलीगंज, । लड़की के नाम से सोशल साइट्स पर आईडी बनाकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। धमकी से परेशान होकर पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली अलीगंज के गांव भरापुरा निवासी राघवकांत तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी ने फेसबुक आईडी रिया तिवारी, इंस्टाग्राम आईडी देवका शर्मा के नाम से बनाई है और पीड़ित के साथ अभ्रद व्यवहार कर रहे हैं। एफबी पर गाली-गलौज, मारने की धमकी जैसे स्टेटस लगा रहे हैं। उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगंज पुलिस का कहना है कि सर्विलांस सैल की मदद ली जा रही है।