
पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या, कार्रवाई की मांग
एटा, । नौकरी, संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पत्नी, उसके भाई ने मिलकर पति की हत्या की थी और मामला न खुले इसलिए हादसे की सूचना दे दी थी। पुलिस ने भी हादसे में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस कार्रवाई न होने पर भाई ने ग्रामीणों संग मिलकर धरना पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की है।
थाना जलेसर के गांव नगला गोपाल निवासी सुरेन्द्र ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि चचेरा भाई भीकमपाल सिंह पशु चिकित्सका विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात थे। आरोप है कि 18 मई को पत्नी और उसके भाई ने भीकमपाल सिंह की हत्या कर दी थी आौर शव को गांव के बाहर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस को हादसे की सूचना भी दे दी। जबकि नौकरी, संपत्ति हड़पने के लिए भीकमपाल सिंह की हत्या की गई है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना भी किया। शिकायत करने वालों में हरेन्द्रपाल, रघुवीर, श्रीकृष्ण, अनी, सुंदरपाल, मुकेश, रामनिवास, अवधेश, तिलक सिंह, रमेश, महेश, संजू, पप्पू, विकास आदि रहे।