मुंह में कपड़ा ठूंस बच्ची से रेप, भर्ती

मुंह में कपड़ा ठूंस बच्ची से रेप, भर्ती

कासगंज, । शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सात वर्षीय मासूम के साथ दुराचार की घटना सामने आई है। बालिका के विरोध करने पर कपड़े से मासूम का मुंह बंद कर घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बेटी की चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों को बेटी अचेतावस्था में खून से लथपथ मिली। परिवार के लोग बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने के बाद परिवार के लोग उसे बेहतर उपचार के लिए लेकर चले गए। मामले में नामजद आरोपी को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

घटना शहर के एक मोहल्ले की है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे एक घर में किराये पर रह रहे किशोर ने दूसरे कमरे में किराए पर रह रही सात वर्षीय मासूम को टीवी देखते समय बदनीयती से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने बालिका का मुंह कपड़े से बंद कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। जब तक बालिका के परिवार के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। परिवारीजन बालिका को अचेतावस्था व खून से लथपथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग उसे अलीगढ़ लेकर चले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी तत्काल मोहल्ले में पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कुछ समय बाद ही आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र कासगंज में बालिका से दुराचार की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए बालिका को अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया है। परिवारीजनों की ओर से तहरीर लेकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी किशोर है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई शुरू कर दी है।

जितेंद्र कुमार दुबे, एएसपी कासगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks