एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नगला जवाहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में फरार चल रहे चार आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 337/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 188, 269, 270 भादंवि व 3/7 महामारी अधिनियम* की घटना में फरार चल रहे चार आरोपियों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 22.07.2020 को थाना जैथरा पर सूचना मिली कि ग्राम नगला जवाहर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंकर देखा गया कि दो पक्ष आपस मे जमीनी विवाद में फायरिंग कर रहे हैं और पुलिस बल को देख मौके से भाग गए। इस घटना के संबंध में थाना जैथरा पर *मुअसं- 337/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 188, 269, 270, 3 / 7 महामारी अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 23.07.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त 04 अवैध तमंचा, 10 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित ग्राम सहोरी के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- शैलेन्द्र पुत्र ओमपाल निवासी जवाहर नगर थाना जैथरा एटा।
2- योगेश पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त
3- संदीप पुत्र उदयवीर निवासी उपरोक्त।
4- ओम सिंह पुत्र धनवीर सिंह निवासी उपरोक्त।
बरामदगी:-
1- 04 अवैध तमंचे व 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उप0निरीक्षक0 योगेंद्र कुमार
3- आरक्षी हेमंत कुमार
4- आरक्षी जयवीर सिंह
5- आरक्षी ओमप्रकाश
6- आरक्षी राहुल लौर
7- चालक विवेक कुमार