एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जसरधपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर 02 शातिर चोरों को चोरी किये 5 लाख रूपये सहित किया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 12.06.2023 को वादी पप्पू गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र गुप्ता निवासी सरौठ पछाया थाना जसरथपुर जनपद एटा द्वारा थाना जसरथपुर पर सूचना दी कि वादी सरौठ मार्केट में परचून की दुकान करता है तथा रात्रि में अपने दुकान के ऊपर बने कमरे में लेटा हुआ था तथा वहीं पर बिक्री के तथा अन्य (5 लाख) रुपए एक बैग में रखे हुए थे जिन्हें करू तथा अवनीश चुराकर ले गए हैं। इस सूचना पर मु0अ0सं0 60/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
आज दिनांक 13.06.2023 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे दोनों चोरों को चोरी किये 5 लाख रुपए सहित मुखबिर की सूचना पर समय करीब 03:00 बजे चमन नगरिया से खरसैला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार चोरों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
- करू पुत्र संजू
- अवनीश पुत्र बृजभान निवासीगण ग्राम चमन नगरिया थाना जसरथपुर एटा।
बरामदगी-
- चोरी किए हुए 5 लाख रुपए।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त लोधी
- का0 मुकेश कुमार
- का0 जगवीर सिंह