तहसील स्तर पर कैंप का आयोजन 13 जून से 23 जून तक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की समस्याओं का कराया जाएगा निराकरण

एटा, 13 जून 2023 (सू0वि0)। उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने सूचित किया है कि शासन के निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रदेश में समस्त पात्र कृषकों को योजना से लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 13 जून से 23 जून तक ऐसे पात्र लाभार्थी कृषक जिनका भूलेख अंकन नहीं हैं अथवा ईकेवाईसी नहीं हुई है अथवा उनका बैंक खाता आधार से नहीं हैं एवं ऐसे पात्र कृषक जिनके द्वारा अपना पंजीकरण नहीं कराया गया है तथा अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं। इन शिविरों में आकर अपनी उक्त समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तहसील एटा सदर का कैंप उप कृषि निदेशक कार्यालय एटा परिसर में, तहसील जलेसर का कैंप तहसील कार्यालय पर एवं तहसील अलीगंज का कैंप तहसील अलीगंज कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने का कष्ट करें।