ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसके बाद उसमें आग लग गई

“महाराष्ट्र के मुंबई.पुणे एक्सप्रेस.वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गयाए जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह दुर्घटना कितनी भीषण थीए इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद हाईवे में ही आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन लोग घायल हैं। हाईवे के एक साइड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है और सिर्फ एक ही तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लोनावाला और खंडाला के बीच घटी। टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे। लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये और तीन की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये। अफसरों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks