दिल्ली.एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

“दिल्ली। दिल्ली.एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे जिसके चलते कई लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।

जानकारी मिल रही है कि उत्तर.भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू.कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र जम्मू.कश्मीर का डोडा इलाका था।

श्रीनगर के स्थानीय नागरिक ने बताया बहुत डरावना था ये
श्रीनगर के एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि भूकंप आने पर स्कूली बच्चे डर गए थे। दुकान में जो लोग थे वो भी डर कर बाहर आ गए। यह बहुत डरावना था। यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था। भूकंप दोपहर करीब 1ः33 बजे आया था।”
=

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks