आदेशों की उड़ रही धज्जियां, खुलेआम घूम रहे गोवंश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । मुख्य सचिव ने सड़कों पर घूम रहे गोवंशो को सुरक्षित गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए। जिले में उनके आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं। अभी तक गोवंश सड़कों पर ही घूम रहे हैं। गोवंशों को गोशाला नहीं पहुंचाया गया है।
जनपद के शहर, नगरों, कस्बों में बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोवंशो को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने विचार कर जिले के अधिकारियों को सख्त आदेश देकर गोवंशो के प्रति शिथिलता बरत रहे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिले में कुछ प्रशासनिक अधिकारी सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं। डीएम-एसएसपी काफी गंभीर हैं। उसके बाद भी खुलेआम घूम रहे गोवंशों को गोशाला में सुरक्षित नहीं किया जा रहा है।