स्टूडेंट युनियन द्वारा 10और 11जून दो दिवसीय झारखंड बंद का अहवान किया

धनबाद
सिंदरी (घनबाद)10जून । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सरकार द्वारा राज्य में लागू किये जाने वाले वर्तमान नियोजन नीति 60/40के खिलाफ आन्दोलन पर उतरे झारखंड स्टेट स्टूडेंट युनियन द्वारा 10और 11जून दो दिवसीय झारखंड बंद का अहवान किया ।इस आन्दोलन को शुक्रवार के शाम को झारखंड स्टेट स्टूडेंट युनियन (जे एस एस यू)सिंदरी शाखा द्वारा सिद्धो कानहू खेल मैदान रंगामटिया सिंदरी से एक विशाल मशाल जुलुस
निकाला जो बिरसा समिति होते हुए शहरपुरा गुरूद्वारा मोड़, शहरपुरा बाजार आदि जगहों का भ्रमण करते हुए भुनजा मोड़ पहुँच कर नुकड सभा में तब्दील हो गया ।वहां वक्ताओ ने झारखंड के सी एम हेमन्त सरकार द्वारा बनाए जाने वाले नियोजन नीति 60/40 का विरोध करते हुए कहा कि इसका परिणाम उन्हे 2024मे विधान सभा के चुनाव में भुगतान होगा ।आन्दोलन कारियों ने जयराम महतो जिन्दावाद 60/40नियोजन नीति नाय चल तो ,हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाया ।
10जून को सुबह से ही आदोलन कारियों ने सिंदरी शहरपुरा, बलियापूर, गौशाला, चासनाल, कानडरा, पाथरडीह इत्यादि जगहों पर दुकान और बाजार बंद करवाते देखे गए ।बाज़ारों और दुकानों के बंदी से पूरा सन्नाटा पसरा रहा ।बंद कराने वाले पैदल एवं बाइक पर सवार होकर दिन भर बंद करो बंद करो सभी दुकानें बंद करो बोल बोल कर बंद करवाते रहे ।बंद पूरी तरह सफल रहा ।बंद के दरम्यान कहीं से तोड़ फोड़ की सूचना नहीं है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks