नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खिले

*नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खिले, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रदेश में भर्ती हुई 7182 एएनएम में से 59 को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, विधायक वीरेंद्र सिंह व सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खिल गए। उन्होंने सरकार का आभार जताया।

कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण कर नौजवानों को रोजगार दिया जा रहा है। सभी नवनियुक्त एएनएम समाज में निष्पक्षता के साथ कार्य कर स्वास्थ्य सुविधाओं से गरीब, पात्रों को लाभान्वित करेंगी। डीएम अंकित कुमार ने कहा कि नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियां ईमानदारी से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में एमएलसी आशीष कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई दी। इस दौरान सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अर्बन पीएचसी पर पांच एएनएम हुई कम नवनियुक्त एएनएम में अर्बन पीएचसी पर कार्यरत दस एएनएम से पांच शामिल हैं। स्थाई नियुक्ति मिलने के बाद अर्बन पीएचसी पर सिर्फ पांच संविदा एएनएम रह गई हैं। अर्बन पीएचसी नगला पोता पर चार और मंडी अर्बन पीएचसी पर एक संविदा एएनएम कम हुई हैं। जनपद में वर्तमान में लगभग 238 एएनएम कार्यरत हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks