अनाधिकृत रूप से रह रहे 60 लोगों को तीन दिन में आवास खाली करने को कहा

*अनाधिकृत रूप से रह रहे 60 लोगों को तीन दिन में आवास खाली करने को कहा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा, । कांशीराम कॉलोनी का शुक्रवार को नगर पंचायत चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनी में अनाधिकृत रूप से रह रहे 60 लोगों को तीन दिन में आवास खाली करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी निर्धारित अवधि में आवास खाली न होने पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।

नगर पंचायत में स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में 11 ब्लॉक है। इन ब्लॉकों में 132 आवास बने हुए हैं। यह आवास गरीब लोगों के लिए बनवाए गए थे। जिनके पास रहने के लिए कोई भी मकान नहीं था। बसपा सरकार में नगर पंचायत ने गरीबों को आवास आवंटित किए गए थे। इन आवासों पर पांच दर्जन लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा रखा है। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने काशीराम आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्हें पता चला जिन लोगों के नाम आवास आवंटित हैं। उनमें अधिकांश लोगों ने ताला डाल रखा है। कुछ लोग ऐसे निवास कर रहे हैं। जिन लोगों ने तीन से चार कमरों को अपने कब्जे में ले रखा है। वर्तमान में लगभग 60 लोग नगर पंचायत से आवंटित किए गए आवासों में निवास कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने चेतावनी दी तीन दिन के अंदर फर्जी तरीके से रह रहे लोग आवास खाली कर दें। अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद चेयरमैन ने पेयजल आपूर्ति व सफाई का जायजा लिया। गंदगी मिलने पर अधीनस्थों को फटकार लगाई। पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कॉलोनी में काफी समय से गन्दगी व्याप्त है। नालियों चौक है। निरीक्षण करने आये चेयरमैन को समस्या बतायी है। उन्होंने जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने को कहा है।

नन्ने खां, कांशीराम कॉलोनी

जैथरा (एटा)

भीषण गर्मी के बावजूद भी कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी है। हैंडपंप खराब पड़े है। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था ठीक कराने, हैंडपंपों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

नौरंगी लाल, जैथरा (एटा)

मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निरीक्षण में आवंटित आवासों में कुछ लोगों के अनाधिकृत रूप से निवास करने की जानकारी मिली है। जिनको तीन दिवस में आवास खाली करने की चेतावनी दी गई है। यदि नियत समय में आवास खाली नहीं किए जाते हैं। तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विवेक कुमार गुप्ता, चेयरमैन, नगर पंचायत जैथरा (एटा)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks