पी एम आवास देने के नाम पर 20 हजार रुपए माँगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*पी एम आवास देने के नाम पर 20 हजार रुपए माँगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत झकरई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत गुरुवार को एसडीएम मानवेंद्र सिंह से पात्रों ने की है। एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में आवास देने के नाम पर 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। रुपए न देने पर पात्रता सूंची से नाम हटाने की भी जानकारी दी गई है।

गुरुवार को एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में झकरई निवासी पात्र वासुदेव, गुड्डी देवी, विरमानंद, कमला देवी आदि गांववासियों ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आवास योजना के सूची में चिह्नित पात्र लोगों का नाम भी काट दिए गए। उनके आवास अपात्रों को आवंटित कर दिए। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।

पात्रों को उनके आवास नहीं मिल सके हैं। जिन पात्रों के नाम आवास योजना लिस्ट में थे। वह गरीब कच्चे मकानों, टिनशेड में रहकर जीवनयापन कर रहे हैं। जिन व्यक्तियों के नाम सूची से काटे गए हैं। वह प्रधान को ही दोषी मान रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks