विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वाराणसी स्थित संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय गुरुधाम में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।
संसदीय कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान जो प्रार्थनापत्र आये उनमें से अधिकतर पानी सीवर बिजली सड़क भूमि विवाद चिकित्सा से संबंधित थे। उन समस्याओं के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थे राजीव सिंह पटेल कुशाग्र श्रीवास्तव ऋतिक मिश्रा व अन्य।