
*सनातन राष्ट्र भारत के सनातन संस्कृति के रक्षार्थ एवं गौशाला, वृद्धा आश्रम, मानव सेवा आश्रम के नवनिर्माण के लिए कटिबद्ध है श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट*– श्री श्री मुकेश महाराज जी
श्री शीतला माता सेवा धाम सरकार एवं संस्थापक /अध्यक्ष।
एवं मैनेजिंग सह संपादक हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र व राष्ट्रीय चेयरमैन सांस्कृतिक फोरम भारतीय मीडिया फाउंडेशन।
चंदौली–श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट चंधासी के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री शीतला माता सेवा धाम के सरकार श्री श्री मुकेश महाराज जी की अध्यक्षता में ट्रस्ट के कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री शीतला माता सेवा धाम चंधासी में सोमवार को को संपन्न हुई।
श्री शीतला माता सेवा धाम कोर कमेटी के सदस्यों ने आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया एवं गौशाला ,वृद्धा आश्रम, मानव सेवा आश्रम का निर्माण करने का निर्णय लिया गया।
श्री शीतला माता सेवा धाम के सरकार व ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री श्री मुकेश महाराज जी ने कहा कि मेरा जीवन मानव कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है श्री शीतला माता जी के आशीर्वाद से लोगों के भलाई का कार्य जारी रहेगा जो भी भक्तगण हैं जो भी माता शीतला जी में अपना आस्था रखते हैं उन भक्त जनों की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्री शीतला माता सेवा धाम की ओर से वृक्षारोपण करने का भी अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पद्धति के अनुसार लोगों के कल्याण के लिए शीतला माता जी का दिव्य दरबार लगाकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मेडिकल विधि से भी लोगों का पूरा सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश के सभी सनातनी एक हो जाए विभिन्न पंथ में बटकर मानव जीवन का कल्याण नहीं होने वाला है सभी को सनातन सिद्धांतों एवं संस्कृति को अपनाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रिय भाई श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र के मैनेजिंग संपादक श्री एके बिंदुसार के 23 अगस्त जन्म दिवस के अवसर पर मानव सेवा आश्रम एवं गौशाला, वृद्धा आश्रम की नींव रखी जाएगी भूमि पूजन आदि का कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी श्री शीतला माता सेवा धाम के भक्त गण एवं उपासक गण अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।