*नलकूप की समर फुक जाने से कस्बा की पेयजल आपूर्ति ठप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,राजा का रामपुर, नगर पंचायत के नलकूप की समर फुक जाने से कस्बा की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ला गढ़ी रानी साहिबा में एक साल से सरकारी हैडपंप गंदा पानी दे रहा है,जिससे मोहल्ले वालों के सामने पेयजल की किल्लत हो गयी।
लोगों ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बर नगर पंचायत में मौखिक रूप से की गई लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। अब पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी नल के पास में कस्बा का प्राचीन दाऊजी महाराज का मंदिर है। मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सत्यप्रकाश ने कहा कि यह नल लगभग एक साल से खराब है। इसको अब तक सही नही कराया गया है। नल को ज्यादा चलाने पर मिट्टी आने लगती है, जो पानी पीने लायक नही रहता है। वार्ड संख्या नौ के सभासद नरेश शर्मा ने कहा कि नल लगभग एक-डेढ़ साल से खराब है। पानी सही नही आता है। इसको लेकर के नगर पंचायत को जानकारी दे दी गई है। नल शीघ्र ही सही करवाने के लिए कहा गया। नगर पंचायत राजा का रामपुर (एटा)चेयरमैन प्रतिनिधि अर्जुन सिंह राठौर ने कहा कि वार्ड संख्या नौ गढ़ी रानी साहिबा में एक सरकारी हैडपंप लगा हुआ है, जिसमे गंदा पानी आ रहा है। इसको सही करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। नगर पंचायत के नलकूप की समर फुक गई है। उसको भी सही करवाया जा रहा है। नगर में दो और नलकूप का निर्माण करवाया गया है। वह भी जल्द ही सुचारू हो जाएंगे।