थानों/चौकियों/कार्यालयों में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक चलाया गया स्वच्छता अभियान

सोनभद्र

जनपद के समस्त थानों/चौकियों/कार्यालयों में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक चलाया गया स्वच्छता अभियान- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 04.06.2023 को जनपद के समस्त थाना/चौकी/कार्यालयों में एक समग्र एवं व्यापक सफाई अभियान चलाया गया । सफाई अभियान में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया व अपने अपने नियुक्ति थाना/चौकी/कार्यालयों/आवासीय बैरकों/मेस शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई की गयी तथा वहां लगे कूलर, पंखों, कम्प्यूटर इत्यादि की साफ सफाई कर परिसर के आसपास कचरों को हटाकर उनका निपटान कराया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks