अन्न दाता मंच के प्रर्दशन करते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू

अन्न दाता मंच के प्रर्दशन करते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू
-मीरजापुर अंतर्गत विकास खण्ड-जमालपुर में ओड़ी-भभौरा मार्ग में पड़ने वाले मुर्दहवा नाले पर पिछले दो साल से बन रहे पुल के निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चलने के कारण क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा था।जिसको लेकर अन्न दाता मंच द्वारा बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर कार्यस्थल पर ही धरना-प्रर्दशन किया गया।शासन के संज्ञान में आते ही कार्यदाई संस्था द्वारा तुरंत पुल के दोनों तरफ मिट्टी डालकर मार्ग को चालू कर दिया गया है,जिससे क्षेत्र के लोगों में आस जग गया है कि पुल के निर्माण का जो बाकी काम बचा है वह भी बरसात से पहले पूरा कर दिया जाएगा।अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित मनोज सिंह, विनोद सिंह,शेखर सिंह,अभिषेक सिंह,राजन गुप्ता,संकठा यादव,बच्चालाल यादव,रहमान,शशि,अमीत, अर्जुन सिंह,मोती सिंह,सुराज सिंह आदि स्थानीय लोगों द्वारा पुल का निर्माण कार्य शुरू किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बाकी बचे हुए कार्यो को बरसात पुर्व पुरा किये जाने का आग्रह किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks