
Etah News: तारीख पर आई महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
एटा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का पति से अदालत में मुकदमा चल रहा है। 26 मई को महिला अदालत में तारीख करने के लिए आई थी। कचहरी से देवर व अन्य फैसला करने की बात कहकर कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।महिला की ओर से कोतवाली नगर में देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 26 मई 2023 की दोपहर करीब डेढ़ बजे तारीख करके घर जा रही थी। तभी आरोपियों ने कार में जबरन बैठा लिया और फैसला की बात करने को कहा। इसके बाद नशीपा पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और सभी ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि सभी लोग किसी अज्ञात जगह पर ले गए गए थे। वहां पर वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन 27 मई की शाम करीब 5 बजे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। पहले छेड़छाड़़ की बात कही थी। अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पुलिस बयान में जो भी बात कहेगी उसके आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। मुकदमा दर्ज हो चुका है, जांच शुरू कर दी गई है।
तारीख पर आए युवक को पत्नी व साले ने पीटा
एटा। कोतवाली नगर में दिनेश कुमार निवासी बनूपुरा थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ ने अपनी पत्नी बीना यादव और साला विजय यादव निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 20 मई को तारीख करने आया था तभी दोपहर करीब 12.30 बजे अदालत परिसर में पत्नी व साले ने पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। बताया कि पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है जो अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले की तारीख करने के लिए आया था।