
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
कासगंजपुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के क्रम में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में मुअसं ७७/२३ धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त तस्लीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा को एक अवैध तमंचा ३१५ बोर और दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार कर लिया । तस्लीम पर थाना सिकन्दर पुर वैश्य में गैंगस्टर एक्ट , गौवध अधिनियम जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं जबकि थाना गंजडुंडवारा में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज बताया जाता है।
डॉ विनय शौनक कासगंज।