*दो सौ से ज्यादा पटरी दुकानदारों को बांटा लोन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने व उनकी आय बढ़ाने के लिए लोन बांटे गए। गुरुवार को 200 से ज्यादा पटरी दुकानदारों ने आवेदन कर लोन प्राप्त किया। वहीं पूर्व में लोन प्राप्त कर भुगतान करने वाले दुकानदारों को सम्मान भी दिया गया। उन्हें और भी आगे काम करने के लिए लोन दिया गया।
गुरुवार को सिद्धि विनायक गैस्ट हाऊस परिसर में स्वनिधि महोत्सव हुआ। महोत्सव जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, डीएम हर्षिता माथुर, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी द्वारा स्वनिधि महोत्सव में नगरीय क्षेत्र के 200 से अधिक वैण्डर्स, रेहड़ी पटरी वालों को ऋण सुविधा देकर चेक प्रदान किये गये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैण्डर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम डा वैभव शर्मा, उपजिलाधिकारी न्यायिक वीके जोशी, पीएन सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत, मिशन प्रबंधक अर्चना सोनकर, पंकज कुमार, अभिषेक सिंह, हेमंत कुमार, जिला प्रबंधक लीड बैंक बलिंदर सिंह मौजूद थे। ।
समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन बैंक शाखाओं द्वारा डिजीटल लेनदेन तथा कैशबैक एवं स्वनिधि से समृद्वि के अंतर्गत जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा जनधन योजना के काउण्टर लगाकर पूरी जानकारी देकर उन्हें लाभांवित कराया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री तथा स्थानीय प्रसिद्व व्यंजनों के स्ट्रीट फूड के स्टाल लगाये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, मेंहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आपूर्ति विभाग एवं श्रम विभाग द्वारा कैम्प लगाकर वैण्डर्स का पंजीकरण कराया गया।