गोरखपुर न्यूज ब्रेकिंग—, महाकाल ग्रुप बनाकर लूट करने वाले दीपक शर्मा को लूट के रकम के साथ तो क ई अपराधिक मामले में वांछित रामप्रताप यादव को गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महाकाल ग्रुप बनाकर दहशत फैला कर लूट पाट करने वाले एक शख्स को गुलरिहा पुलिस ने वृहस्पतिवार को बरगदही बाजार सुबह करीब दस बजे गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा मानुष पारिक के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक शेष कुमार शर्मा कांस्टेबल महेश नारायण, सुदर्शन राय ने मुखवीर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर अभियुक्त दीपक कुमार शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा निवासी जैनपुर टोला संतपुर थाना गुलरिहा, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महाकाल ग्रुप बनाकर दहशत फैला कर मारपीट व लूट पाट का काम करता था जिसके सम्बन्ध में विजय गुप्ता ने स्थानीय थाना गुलरिहा में मुकदमा अपराध संख्या 429/23 धारा 392,427,504,506 पंजीकृत कराया था उक्त के सम्बन्ध में पुलिस को आरोपी अभियुक्त दीपक शर्मा की तलाश में लगी थी कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे बरगदही बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से लूट की रकम 1200 रुपये भी बरामद कर लिया है।
इसी क्रम में गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त रामप्रताप यादव पुत्र कैलाश यादव को एस सी एस टी सहित बलवा,धमकी व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं जिसमे मुख्य वांछित अभियुक्त रामप्रताप यादव को पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक कमलेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी अभियुक्त रामप्रताप यादव थाना क्षेत्र के भटहट का निवासी है।