
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन संचालित परिवार परामर्श केंद्र आज दिनांक 01/06/2023 आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े परिवार को समझा कर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी दीपिका पुत्री प्रमोद कुमार निवासी ग्राम नगला रते थाना कुरावली जिला मैनपुरी।
प्रतिवादी दयाचंद पुत्र नरोत्तमदास निवासी ग्राम व पोस्ट निगोह हसनपुर थाना मलावन जिला एटा। आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों पक्ष अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर प्रीति आमोरिया, सीमा मल्होत्रा,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, म0का0 गौरी, म0का0पूजा मौजूद रहे।