अँधेरे की आड़ में, प्रशासन की जुगाड़ में, अवैध खनन

अँधेरे की आड़ में, प्रशासन की जुगाड़ में, अवैध खनन कर सरकार के नियम कानून झौंक रहे भाड़ में

एटा/जलेसर- खनन विभाग के खतरनाक खेल का खुलासा समतल जमीन को JCB से खोद कर रसातल में मिलाने के साथ साथ माफियाओं के साथ नोट बटोरने में लगे जिम्मेदार

जलेसर क्षेत्र के लिए खनन अधिकारी भले ही लाख दावा करें परन्तु प्रतिबन्धित मिट्टी खुदान एवं बिना किसी रॉयल्टी, परमिशन के होरहे अवैध खनन रोकने में पूरी तरह फेल

हैरान करने बाले मामले में असलियत की गवाही दे रहे रात्रि के दौरान 8 बजे से प्रातः 4 बजे तक हफ्तों महीनों से हो रहे खुदान के गड्ढ़ों में चलते JCB

जलेसर ताज ट्रपेजियम ज़ोन में अवैध खनन का कार्य कोई और नहीं बल्कि खुद विभागीय विभीषण खनन माफियाओं से मिलकर करा रहे हैं।

बड़ी बात ये भी है कि मोटरवाहन विभाग से कृषि कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन किये गए ट्रैक्टरों से अवैध खुदान की मिट्टी को बिना किसी रोक टोक धड़ल्ले से ढोया जा रहा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks