अग्नि को प्रचंड करने के लिए वेदमंत्रों का प्रयोग किया जा रहा,

*अग्नि को प्रचंड करने के लिए वेदमंत्रों का प्रयोग किया जा रहा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । अलीगंज क्षेत्र में 11 कुंडीय यज्ञ किया जा रहा है। इसमें अग्नि को प्रचंड करने के लिए वेदमंत्रों का प्रयोग किया जा रहा है। मंत्रों से ही अग्नि यज्ञ में जलती है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे।

अलीगंज के गढिया जग्न्नाथ में मौनी स्वामी के सानिध्य में यज्ञ और कथा का आयोजन हो रहा है। 24 मई से शुरू हुआ यह कार्यक्रम में तीन जून तक चलेगा। डीजीसी रेशपाल सिंह ने बताया कि सुबह यहां यज्ञ होता है। शाम को कथा का आयोजन होता है। पहले दिन यज्ञ में अग्नि को प्रचंड करने के लिए वेदमंत्रों का प्रयोग हुआ। यज्ञ में अग्नि प्रचंड होने के बाद यज्ञ हुआ। इसमें मुख्य यज्ञाचार्य श्रीराम अग्निहोत्री, सत्यम पांडे, 11 यज्ञकुंडाचार्य रोहित अग्निहोत्री, सत्यम पांडे, प्रियम कृष्ण तिवारी, रोहित तिवारी, वीरेंद्र दीक्षित, केशव मिश्रा, विजय मिश्रा, रोहित पांडेय, पवन त्रिवेदी, विवेक शुक्ला, आकाश मिश्रा व श्याम के अलावा कथावाचक पवनदेव द्विवेदी व रामकथावाचक विवेक कृष्ण शुक्ल मौजूद रहे। श्रीराम कथा और श्री श्याम कथा का दिन में दो बार वाचन होता है। वीरभान सिंह, राजेश सिंह, सतीश सिंह, अशोक सिंह, राकेश चौहान, लड्डू गोपाल, अरविंद, शैलेश, अवनीश, महेश, जितेंद्र, संजय सिंह, अंशू चौहान, बृजेश मास्टर के साथ साथ करीब 88 भक्तों ने आहुतियां दीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks