
एटा 30 मई।विश्व हिन्दू परिषद एटा विभाग के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद, ब्रज प्रांत का परिषद शिक्षा वर्ग प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष दिशा भारती कालेज आॅफ मैनेजमेंट,डी.पी.एस.स्कूल के पास दिल्ली रोड सहारनपुर मे आयोजित हो रहा है। जोकि 10 जून दोपहर से20जून दोपहर तक
रहेगा।
श्री चौहान ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना समाज की सर्वागीण उन्नति करने के लिए हुई है।इस कार्य को करने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। कार्यकर्ताओं का मानसिक शारीरिक बौद्धिक विकास एवं कार्य पद्धति के प्रशिक्षण हेतु विश्व हिन्दू परिषद प्रति वर्ष10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। वर्ग में संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होता है प्रशिक्षण से संगठन विस्तार निज के व्यक्तिगत विकास में वृद्धि होती है।परिषद शिक्षा वर्ग में प्रखंड एवं ऊपर के दायित्ववान पदाधिकारी अपेक्षित है।मेरा जिला के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि परिषद शिक्षा वर्ग में अपेक्षित पदाधिकारियों को भेजने की चिंता कर ले।