बटवारे को लेकर परिवार की ही एक महिला द्वारा गहनों को घर के पीछे गया था छुपाया


एटा – थाना कोतवाली देहात क्षेत्रातंर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, बटवारे को लेकर परिवार की ही एक महिला द्वारा गहनों को घर के पीछे गया था छुपाया। चोरी गये सोने व चांदी के जेवरात किये बरामद।

घटना का विवरणः-
दिनांक 25.05.2023 को वादी श्री नरेश चन्द्र पचैरी पुत्र रामबाबू पचैरी निवासी ग्राम गाजीपुर पहोर थाना कोतवाली देहात जिला एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 24/25.05.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में छत के रास्ते से घर में घुसकर बक्से का ताला तोडकर सोने व चांदी के जेवर चुरा लिए गए हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 231/2023 धारा 457, 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना का अनावरणः-
थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा गहन छानबीन से पाया गया कि परिवार की महिलाओं के बीच सोने व चांदी के आभूषणों के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी इसी बात को लेकर के वादी की पत्नी ने घर के आभूषण बिना किसी को बताए अपने पास रख लिये और चोरी मनगढंत कहानी रच दी। विवेचना, इलैक्ट्रानिक साक्ष्य और पूछताछ में पकड़े जाने के डर से वादी की पत्नी ने उक्त सभी आभूषण अपने मकान के पीछे अंगोछे में बांधकर डाल दिये और फिर सबको बता दिया कि हमारा चोरी गया हुआ पूरा सामान मिल गया है। इस पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उक्त घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो जहां से आभूषण बरामद हुए वहां पर एक टूटी हुई चूड़ीं मिली जिसके मिलान से उक्त चूडी वादी की पत्नी की पायी गयी ।

बरामदगी-

  1. सोने का हार
  2. मंगलसूत्र ,
  3. झुमकी एक जोड़ी,
  4. दो चूडी सोने की
  5. एक जंजीर सोने की,
  6. दो अंगूठी सोने की,
  7. एक कर्दनी चांदी की,
  8. एक झाला सोने का,
  9. एक जोड़ी कुण्डल सोने के,
  10. गाय चांदी की सात,
  11. सात चांदी के सिक्के,
  12. एक जोड़ी पायल,
  13. एक जोड़ी खडुवे वच्चों के

बरामद करने वाला पुलिस बल-

  1. प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ सिंह
  2. उ0नि0 श्री रुपचन्द्र सिंह (चैकी प्रभारी जावडा)
  3. का0 230 विवेक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks