
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र में आज सोमवार को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
जिसमें वादी नेहा कुमारी पुत्री रविंद्र सिंह हाल निवासी ग्राम बुटैना थाना मिरहची व
प्रतिवादी विष्णु पुत्र श्री गिरेंद्र सिंह निवासी ग्राम तिगरा भमौरा थाना जैथरा जिला एटा रहे !
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला वशिष्ठ, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, म0का0 गौरी, म0का0 पूजा मौजूद रहे।