शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की इको कार व निशानदेही से अन्य सामान बरामद

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिहं द्वारा गत रविवार को शीतलपुर के आगे बबूरी जंगल की आड़ मे वाहन चोरी की योजना बनाते समय चैकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त संबंधित मु0अ0स0 333/23 धारा 379, 411, 414, 419, 420,40 भादवि व मु0अ0स0 331/23 धारा 379, 411,‌414 भादंवि को चोरी की इको कार सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताए गया कि उनका एक संगठित गिरोह है तथा वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा वह लोग आज भी चोरी करने के उदेश्य से एटा आये थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर फिरोजाबाद कबाड़ गोदाम से शेवरले बीट कार के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के संबंध में अन्य जानकारी करते हुए थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !

बरामदगी-

  1. इको वाहन न0 यू0पी 86 के 6672
  2. शेवरले बीट कार न0 यू0पी0 78 डीडी 1068 का हैड, स्टेयरिंग, कार की डिग्गी, एसी, गेयर बाक्स, एक बैटरी रंग लाल एक्साइड, चार टायर मय रिम आदि।
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
  3. विशाल उर्फ चोखा पुत्र पप्पू उर्फ अमन निवासी जसराना थाना जसराना जिला फिरोजाबाद।
  4. फैजान पुत्र मुर्सलीन निवासी अजमेरी गेट मौहल्ला छपरिया थाना रामगढ जनपद फिरोजबाद
    प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-
  5. कमरान पुत्र अशरफ निवासी घिरौर मैनपुरी
  6. सोहेब पुत्र जाकिर निवासी शीतलखाँ थाना रसूलपुर फिरोजाबाद
  7. सोनू पुत्र अकील निवासी जमालपुर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks