2अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।

एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 02 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.राजा पुत्र राधामोहन निवासी माधव नगर थाना जलेसर एटा
2.भूपेन्द्र पुत्र कालीचरन निवासी भवर बटेश्वर थाना वाह जिला आगरा

बरामदगी-

  1. अभियुक्त भूपेंद्र के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (UP–80 CH– 9805) {मुअस–188/23 धारा 379, 411 भादवि थाना जलेसर से संबंधित}
  2. अभियुक्त राजा के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (UP 82 S 2360) {मुअस–185/23 धारा 379, 411 भादवि थाना जलेसर से संबंधित}

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्म0गण

  1. उ0नि0 श्री प्रेमप्रकाश
  2. उ0नि0 श्री धर्म सिंह
  3. का0 लोकेन्द्र सिंह
  4. का0 रवि दीक्षित

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks