
एटा ! जनपद मुख्यालय के रामलीला ग्राउन्ड में राजकीय जिला क्रषि एवं औधोगिक विकास प्रदर्शनी के बैनर तले माह जनवरी में आयोजित किऐ गऐ एटा महोत्सव 2023 के पांडाल में विभिन्न गणमान्य लोगों को कार्यक्रमों का संयोजक नामित कर दिन रात कराऐ गऐ सांस्क्रतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के प्रदर्शनी फण्ड से अभी तक भुगतान न किऐ जाने को लेकर संयोजकगंणो की आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पर समपन्न हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के पश्चात प्रतिनिधि मण्डल द्वारा जिलाधिकारी के नाम से संबोधित एक ञापन एडीएम प्रशासन आलोक कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी अजय गोस्वामी को दिया गया है ! ञापन में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि 3 जून तक संयोजकगंणो को प्रदर्शनी फण्ड से भुगतान नहीं किऐ गऐ तो आगामी 5 जून को प्रात: 10 बजे सभी संयोजकगंण कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगें ! ञापन की प्रतिया सूबे के मुख्यमंत्री सहित मण्डलायुक्त अलीगढ व प्रभारी एटा महोत्सव तथा एलआईयू को प्रेषित की गयी हैं ! एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम संयोजकों को प्रदर्शनी फण्ड से निर्धारित धनराशि के चैक शीघ्र दिऐ जाने के संबधित को निर्देश दे दिऐ गऐ है ! ञापन देने वालों में नेत्रपाल सिहं चौहान, राकेश कश्यप,विशनपाल सिहं चौहान , अकरम खान , उमाकांत तिवारी ,पंकज उपाध्याय एड. , अमित जौहरी एड. , इबलाश खान , रवीन्द्र गोला , राजेश गुप्ता , हरिओम यादव आदि लोग मौजूद रहै !